राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन 2024

सी.एस.आई.आर.-प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान, भोपाल द्वारा विज्ञान भारती, मध्य भारत प्रान्त, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल, मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल, सी.एस.आई.आर.-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली एवं अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति दिनांक 30-31, जुलाई 2024 को “राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन -2024” का आयोजन किया जा रहा है | सम्मेलन का उद्देश्य शोधकर्ताओं को एक मंच प्रदान करना है जिसके द्वारा हिंदी भाषा में शोध कार्य प्रस्तुतीकरण एवं परिचर्चा की जा सके | हिंदी भाषा के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा |

यह आयोजन सी.एस.आई.आर.-प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान, भोपाल के प्रांगण में सम्पन्न होगा |